लोकेशन पन्ना एमपी ब्यूरो रिपोर्ट कमला कान्त मिश्रा
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा क्षेत्र के उजनेही ग्राम की 34 वर्षीय कंचन सोनी पति रमेश सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल पन्ना ले गए वहां से जांच में महिला के गर्भ में तीन शिशु होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
सतना जिला अस्पताल में 34 वर्षीय कंचन सोनी ने 26 अप्रैल की रात 10.34 से 11.57 के बीच 83 मिनट के भीतर तीन बच्चों जिसमें 2 बेटे, 1 बेटी को सामान्य प्रसव के जरिए जन्म दिया। पन्ना जिले की ग्राम उजनेही निवासी कंचन सोनी और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। महिला पहले से चार बच्चों की मां है और अब सात बच्चों की मां बन गई हैं। महिला के पहले दो बेटा हुए फिर बेटी तीनो बच्चों का बजन 2 किलो से अधिक है महिला के चार बच्चे पहले से है जिनकी उम्र क्रमशः 11.9.7एवं 5 वर्ष है