रिपोर्टर: ज़ाकिर ज़ंकार : आहवा, डांग
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा फरवरी/मार्च 2026 में आयोजित कक्षा 12 (HSC) परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही डांग जिले में गर्व का माहौल देखने को मिला। जिले ने सामान्य प्रवाह में 97.21 प्रतिशत परिणाम के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वहीं विज्ञान प्रवाह में 89.71 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में आठवां स्थान प्राप्त कर डांग जिले ने शिक्षा क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है।
सामान्य प्रवाह में उत्कृष्ट प्रदर्शन
डांग जिले में सामान्य प्रवाह में कुल 1888 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1848 विद्यार्थी सफल रहे। जिले के पांच केंद्रों पर शानदार परिणाम दर्ज किया गया:
आहवा केंद्र: 98.09%
सापुतारा केंद्र: 98.35%
वघई (रंभास) केंद्र: 98.41%
सुबीर केंद्र: 98.67%
वघई केंद्र: 95.86%
जिले की कुल 13 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
टॉप 5 विद्यार्थी (सामान्य प्रवाह):
1. गावित अजयभाई रामचंद्रभाई – 90.93% (एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल, आहवा)
2. रोशनभाई उत्तमभाई चौधरी – 90.80% (एकलव्य मॉडल स्कूल, सापुतारा)
3. जयश्रीबेन रामुभाई कुंवर – 89.60% (दीपदर्शन माध्यमिक स्कूल, आहवा)
4. जागृतिबेन चैतरामभाई साबले – 88.80% (दीपदर्शन माध्यमिक स्कूल, आहवा)
5. ममताबेन डिगुभाई चौधरी – 87.71% (एकलव्य बालिका आवासीय स्कूल, सापुतारा)
विज्ञान प्रवाह में भी शानदार प्रदर्शन
विज्ञान प्रवाह में जिले के कुल 379 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 340 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दो केंद्रों पर दर्ज परिणाम इस प्रकार हैं:
आहवा केंद्र: 85.12%
सापुतारा केंद्र: 95.73%
जिले की 3 स्कूलों ने विज्ञान प्रवाह में 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है।
टॉप 5 विद्यार्थी (विज्ञान प्रवाह):
1. प्रांची प्रजेशभाई टंडेल – 97.54% (दीपदर्शन माध्यमिक स्कूल, आहवा)
2. मनोजभाई प्रकाशभाई माहला – 89.23% (संतोकबा धोलकिया विद्यामंदिर, मालेगाम)
3. स्मितकुमार प्रदीपभाई गायकवाड़ – 87.71% (एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल, सापुतारा)
4. अवनीकुमारी विजयकुमार माहले – 87.54% (दीपदर्शन माध्यमिक स्कूल, आहवा)
5. प्रेमीलाबेन लक्ष्मणभाई भोये – 87.38% (एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल, आहवा)
अधिकारियों द्वारा बधाई
इस उत्कृष्ट परिणाम पर डांग जिला कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान, जिला विकास अधिकारी के.एस. वसावा तथा जिला शिक्षा अधिकारी जिज्ञेशकुमार त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
डांग जिले के इस प्रदर्शन से शिक्षा क्षेत्र में निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों की मेहनत का स्पष्ट प्रमाण मिलता है।