सहारनपुर
सलिल कुमार पटेल पीसीएस ने बताया कि जनगणना देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार है, उनके अनुसार 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी
सलिल कुमार पटेल पीसीएस ने बताया कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद जानकारी दर्ज कर सकते हैं..उन्होंने जानकारी दी कि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी
सलिल कुमार पटेल पीसीएस ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक घर का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा
उन्होंने कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी नागरिकों को सही जानकारी देना अनिवार्य है
सलिल कुमार पटेल पीसीएस ने बताया कि कुल 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर लिए जाएंगे
इनमें मकान की स्थिति, उपयोग, निर्माण सामग्री और सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी
उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की संख्या, नाम, लिंग और सामाजिक वर्ग की जानकारी भी ली जाएगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़