सहारनपुर
सहारनपुर- थाना नागल क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में मोहन पुत्र प्रेम सिंह निवासी लालवाला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि शाहिद पुत्र बाबू निवासी सापला रोड को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी देवबंद ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़