जनपद हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी गली नंबर 1B में इन दिनों बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बंदरों का झुंड लगातार घरों की छतों और गलियों में घूमता रहता है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बंदर घरों की छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कई बार लोगों के हाथ से खाने-पीने की चीजें भी छीन ले जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बंदर घरों में घुसकर रसोई का सामान भी उठा ले जाते हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिला हापुड से राहुल कुमार की रिपोर्ट