अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL
रायसेन
रायसेन। नलकूप खनन एवं हैंडपंप स्थापना की बैठक कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कार्यपालन यंत्री पी एच ई द्वारा जिले में संचालित नलजल योजनाओं के संधारण कार्य हेतु कार्य एजेंसी एवं वित्तीय प्रबंधन के विषय में चर्चा की गई । कार्यपालन यंत्री द्वारा अवगत कराया गया को शासन स्तर पर आर. ई. एस. विभाग के एस. ओ.आर में संशोधन कर नलजल योजनाओं के संधारण में लगने वाले कार्यों का समावेश किया गया है ।अब पंचायत विभाग भी जनपद स्तर पर नलजल योजना के मोटर पंप खराबी का सुधार कार्य , पाइप लाइन लीकेज का सुधार कार्य एवं अन्य नलजल योजनाओं से संबंधित संधारण कार्य करवा सकता है। कार्यपालन यंत्री पी एच ई द्वारा योजनाओं के संधारण हेतु प्राकलन प्रस्तुत किए गए जिसमें कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को उक्त प्राकलनो का सूक्ष्मता से अवलोकन कर एवं कार्य वित्तीय प्रबंधन व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , कार्यपालन यंत्री पी एच ई, जनरल मैनेजर जल निगम, कृषि विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।