राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी
Mohan Yadav ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करते हुए कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 998 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 35 करोड़ 3 लाख 50 हजार 800 रुपये की राशि अंतरित की।
जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद एवं नगरीय निकायवार राशि का वितरण
योजना के तहत जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 328 महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 76 लाख 79 हजार 200 रुपये, बहोरीबंद की 40 हजार 81 महिलाओं को 5 करोड़ 89 लाख 77 हजार 600 रुपये तथा ढीमरखेड़ा की 37 हजार 142 महिलाओं को 5 करोड़ 42 लाख 92 हजार 800 रुपये की राशि अंतरित की गई।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 714 महिलाओं को 4 करोड़ 5 लाख 10 हजार 800 रुपये, रीठी की 25 हजार 757 महिलाओं को 3 करोड़ 79 लाख 47 हजार 900 रुपये तथा विजयराघवगढ़ की 34 हजार 813 महिलाओं को 5 करोड़ 11 लाख 90 हजार 500 रुपये प्रदान किए गए।
नगर निगम कटनी की 28 हजार 120 महिलाओं के खातों में 4 करोड़ 9 लाख 25 हजार 700 रुपये, नगर परिषद बरही की 2 हजार 297 महिलाओं को 33 लाख 80 हजार 700 रुपये, कैमोर की 2 हजार 269 महिलाओं को 32 लाख 79 हजार 900 रुपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 477 महिलाओं को 21 लाख 65 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की गई।
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिला बल
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।
योजना से प्राप्त राशि के माध्यम से कई महिलाएं स्व-सहायता समूहों, लघु उद्योगों और स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर अतिरिक्त आय के अवसर भी विकसित कर रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।