सहारनपुर।
जनपद में आए तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। नकुड़ क्षेत्र के फंदपुरी गांव में तेज हवाओं के चलते कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और सैकड़ों राहगीर लंबी जाम में फंस गए।
अचानक मौसम खराब होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू कराया गया।
क्रेन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि यातायात को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके।
चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग सब से अधिक प्रभावित रहा, जहाँ एक विशाल पेड़ के गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। राहा गीरो ने पेड़ रास्ता खोल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़