सहारनपुर
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने देश और विश्व में बढ़ते संकट, ईंधन की बढ़ती खपत तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर ने एक सराहनीय पहल करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में चार पहिया वाहन की बजाय दोपहिया वाहन के उपयोग का निर्णय लिया – विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समय-समय पर पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए संदेशों से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है – उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत और जागरूकता से देश हित में बड़ा योगदान दिया जा सकता है नगर- विधायक राजीव गुंबर ने नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का प्रयोग कम करें – सार्वजनिक परिवहन और दोपहिया वाहन और साकिल का अधिक इस्तेमाल करें तथा पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनें
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़