मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर जिले की पंसेरी ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ के दौरान माताओं-बहनों के बीच पहुँचकर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर ग्राम रथ का अवलोकन भी किया।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके सुझावों को सुना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं।
इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में #मातृशक्ति की उपस्थिति रही सत्रों से मीली जानकारी अनुसार
ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला