रिपोर्टर : जाकिर झंकार
डांग
जिले में पुलिस द्वारा ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को लेकर जनजागरूकता फैलाने हेतु आज एक रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस कर्मियों के साथ युवतियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
रैली के दौरान “पेट्रोल बचाओ, देश बचाओ”, “सिग्नल पर इंजन बंद करें”, “कार पूलिंग अपनाएं”, “पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें” जैसे संदेशों वाले बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को ईंधन बचत का महत्व समझाया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेट्रोल और डीजल का सही उपयोग करने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर ईंधन की बड़ी बचत की जा सकती है और देश की आर्थिक तथा पर्यावरणीय सुरक्षा में योगदान दिया जा सकता है।
रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिसे लोगों ने भी सराहनीय पहल