राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित शासकीय स्कूल के समीप खेर माता मंदिर परिसर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान भगवान शनिदेव का विधि-विधान से विशेष अभिषेक एवं पूजन किया गया।
धार्मिक आयोजन के तहत क्षेत्र की शिव शक्ति रामायण समाज द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया।