फतेहगंज पश्चिमी।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर नगर में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जतिन चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भाजपा नेता जतिन चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल महान योद्धा ही नहीं थे, बल्कि स्वाभिमान, साहस और वीरता के प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी को देश और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों और वीर रस से भरे माहौल ने सभी को उत्साहित कर दिया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को नमन किया।
इस अवसर पर श्री नेत्रपाल सिंह चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, सचिन सिंह, भगवान सिंह, सुधीर पांडे, अतेन्द्र चौहान, रजत चौहान, अमन चौहान, अजय चौहान, अनुज गंगवार, आयुष चौहान, सुरजीत सिंह, राज शर्मा, अवनीश सिंह, प्रिंस सिंह, फरजान, प्रशांत श्रीवास्तव सहित नगर के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय जिला संवाददाता, बरेली
इंडियन टीवी न्यूज़