सहारनपुर
सहारनपुर | व्यापारियों से अपील की गई है कि मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में मनाएं, जिससे ईंधन की खपत कम हो और देश की आर्थिक व्यवस्था में योगदान हो। इससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा और भविष्य में ईंधन की समस्या से बचाव होगा! व्यापारियों से अनुरोध है कि वे इस पहल का समर्थन करें और मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
इससे कर्मचारीयो और दुकानदारो के लिए राहत होगी व्यापारियों और कामगारों को सप्ताह में एक दिन आराम करने और अपने व्यक्तिगत कार्य को पूरा करने का समय मिलेगा.
दुकानों और ऊर्जा की खपत में कमी एक दिन के लिए बिजली और अन्य संसाधनों के उपयोग न होने से (बिजली)ऊर्जा की खपत कम होती है.
पर्यावरण और ईधन की बचत होगी बाजार बंद होने से वाहनों की आवाजाही कम होती है जिससे ईंधन की बचत कम होती है और कार्बन उत्सर्जन कम होकर पर्यावरण को राहत मिलती है.
पारिवारिक और व्यक्तिगत समय व्यापारियों और कामगारों को सप्ताह में एक दिन परिवार के साथ बिताने , सामाजिक कार्यों में भाग लेने और व्यक्तिगत काम पूरे करने का समय मिलता है.
प्रशासन को भी इस पर सख्त निर्देश जारी करने चाहिए!
क्या आप इस अपील का समर्थन करेंगे? रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़