बिहारी गढ़
क्षेत्र के गांव बाद्दीवाला निवासी अंकुश कांबोज का चयन टीए आर्मी में होने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकुश की इस सफलता पर गांववासियों, रिश्तेदारों और मित्रों ने परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंकुश कांबोज ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। चयन के बाद अंकुश कांबोज स्टार स्पोर्ट्स अकैडमी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु शोयब अली से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अकैडमी को दिया। वहीं स्टार स्पोर्ट्स अकैडमी के संचालक एवं कोच शोयब अली ने खुशी जताते हुए कहा कि अंकुश शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और युवाओं ने अंकुश कांबोज को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़