बरेली
पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को थाना सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे से करीब 300 मीटर दूर ग्राम खन्ना गोटिया के पास एक खाली खेत में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी सूचना पर तत्काल फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जांच में मृतका की पहचान नीतू (पुत्री सोनपाल) के रूप में हुई जो कि थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम मानपुर की रहने वाली थी और डीएलएड (D.El.Ed) की छात्रा थी प्रथम दृष्टया उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी इस संबंध में थाना सीबीगंज में मुकदमा संख्या 207/26 दर्ज किया गया मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया था इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार (पुत्र सुनील कुमार) निवासी लखीमपुर भीका जनपद रामपुर को संदिग्ध माना 17 मई 2026 की रात चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी अशोक के दाहिने पैर में गोली लगी पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर तमंचा ज़िंदा खोखा व कारतूस मिर्तिका का पर्स जिसमे उसका आधार व अन्य प्रमाण पत्र घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद किया है पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी अशोक कुमार मृतका नीतू को पिछले 6 वर्षों से जानता था और उससे विवाह करना चाहता था दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी डीएलएड परीक्षा के दौरान अशोक ही उसे एग्जाम सेंटर लाने और ले जाने का काम कर रहा था इसी बीच आरोपी ने नीतू के मोबाइल में अन्य दोस्तों के साथ बातचीत के चैट्स और कुछ तस्वीरें देख लीं जिससे उसके मन में शक और गुस्सा पैदा हो गया 15 मई को अंतिम परीक्षा के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई इसके बाद आवेश में आकर अशोक ने नीतू के ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल