पटना में CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख की लूट के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी इनपुट के आधार पर उदयनी गांव में छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। मौके से कुल चार बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस इस घटना में संलिप्त और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आगे की पूछताछ और जांच में जुटी है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह संवादाता