बैरगनिया।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से ऑटो में छुपाकर लाए जा रहे 320 पैकेट अवैध “शिखर आइस रस” नामक
सिगरेट को जप्त किया है। इस दौरान जवानों ने तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान के दौरान एसएसबी जवानों ने संदिग्ध ऑटो (बीआर 30, पीए 0290) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो में छुपाकर रखे गए 320 पैकेट अवैध सिगरेट बरामद किये गये। इसके बाद जवानों ने चालक को हिरासत में लेकर ऑटो समेत सभी जब्त सामान को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थल सीमा शुल्क कार्यालय के सुपुर्द कर दिया। चालक की पहचान नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर वार्ड नंबर पांच निवासी मजनीस शाह के पुत्र सुरेंद्र कुमार शाह(23 वर्ष) के रूप में की गई है।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह संवादाता