मोतिहारी के मोतीझील पुल के बगल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर कई वर्षों से सहनी जाती के मछुआरे लोग अपना बस्ती बना कर रहते आ रहे थे। जिसे नगर प्रशासन द्वारा नोटिस भेज कर खाली करने को कहा गया था। लेकिन समय पूरा होने के बावजूद भी ये लोग वहां से अपनी बस्ती नहीं हटाया। इसके आलोक में आज नगर प्रशासन जब अतिक्रमित बस्ती को हटाने पहुंचा तो वहां के मछुआरे लोगों ने प्रशासन पर लाठी पत्थल से हमला कर दिया। लोगों का उग्र रूप देख नगर प्रशासन को जिला से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा कर उक्त अतिक्रमित जगह को खाली कराया जा रहा है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह संवादाता