रामगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गिरवर नाथ जी महाराज मंदिर करौली खालसा में एक विशाल भंडारे का आयोजन व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये आयोजन परम श्रद्धेय बाबा नंदलाल जी महाराज सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम को लेकर आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया. मंदिर कमेटी के सदस्य मोहित जैन ने बताया की बाबा नंदलाल जी महाराज वर्तमान में मंदिर के महंत हैं कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती से हुई. महर्षि के बाद मंदिर में विशेष प्रसादी का भोग लगाया गया. विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई. धार्मिक आयोजन के दौरान भजन कीर्तन और सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हुए. मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया. मंदिर कमेटी के अनुसार इस आयोजन में आसपास के गांव के सहित दूरदराज के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों ने पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान