सहारनपुर
बाबा लालदास मार्ग स्थित के.बी. सरस्वती शिशु मंदिर में नर्सरी के नन्हे शिशुओं के विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया-कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. शैलजा चटर्जी, अखिलेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, अंकुर गर्ग, डॉ. अमिता, विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना शर्मा तथा ममता शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात अचला शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया-कार्यक्रम में शिशु वाटिका के भैया-बहिन गौरवी, रिद्धि कपूर, आकांक्षा और कृष्णा सैनी ने माता-पिता को समर्पित गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया- रीता अग्रवाल ने विद्यारंभ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हिंदू संस्कृति के 16 प्रमुख संस्कारों में से एक है, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है-इसके बाद पंडित जी द्वारा विधि-विधान से पूजन करवाकर बच्चों से रोली और हल्दी से ‘ऊँ’ लिखवाया गया तथा विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया- मुख्य वक्ता अखिलेश मित्तल ने कहा कि ‘ऊँ’ शब्द में ईश्वर का साकार और निराकार दोनों स्वरूप समाहित हैं- कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शैलजा चटर्जी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की- अंत में दिनेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया- कार्यक्रम का संचालन श्वेता अग्रवाल ने किया
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़