झांसी
बिना मुआवजा दिए चला दिया जमीन पर बुल्डोजर, किसानो ने किया प्रदर्शन।

मऊरानीपुर में तहसील परिसर में किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान दर्जनों किसानो ने बिना मुआवजा दिए जमीन पर बिल्डोजर चलाए जाने का विरोध करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
वियो, झांसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर में आज सैकडो किसानो ने प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानो ने बताया की मऊरानीपुर के चुरारा से टकटौली मार्ग बनाया जा रहा है।
जिसमे पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार द्वारा दबंगई दिखाते हुए बिना मुआवजा दिए किसानो की जमीन से जबरन मिट्टी उठाई जा रही हे ।और जमीन पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। प्रदर्शन करते हुए किसानो ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
इस दौरान शिवनारायण सिंह परिहार ने बताया की ठेकदार व पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी के चलते किसान परेशान हैं। और अगर मुआवजा नहीं मिलता है।।तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।