ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
संवाददाता: विकास पाल
त्योहारों पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाइए सावधान! हरिद्वार के कनखल स्थित प्रकाश स्वीट्स को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राहक को फंगस लगी मिठाई दी गई। मामले की कवरेज के दौरान दुकानदार के कथित तौर पर भड़कने और शिकायत करने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। वहीं, पैसों को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं।
त्योहारों का सीजन है और बाजारों में मिठाइयों की खरीदारी जोरों पर है। ऐसे में मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
कनखल स्थित प्रकाश स्वीट्स पर फंगस लगी मिठाई देने का आरोप लगने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा? क्या मिठाई के सैंपल की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्या संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई होगी?
फिलहाल, दुकानदार का पक्ष और खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके
त्योहार की मिठास आपकी सेहत पर भारी न पड़े, इसलिए मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें। यदि मिठाई पर फंगस या खराब होने के निशान दिखाई दें, तो उसका सेवन न करें और खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।
खबर का हुआ असर या कार्रवाई का इंतजार? अब सबकी नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और अगली कार्रवाई पर है।
हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट।
