लोकेशन गोंडा
गोंडा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद कानपुर के वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने 7,088 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी जीत की खबर से गोंडा सहित प्रदेश के कई जिलों में अधिवक्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
अधिवक्ताओं का कहना है कि अनुराग पाण्डेय राष्ट्रहित और अधिवक्ताओं के हितों के लिए तत्परता से कार्य करते हैं। उनकी इस जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
गोंडा में जीत की खुशी में आयोजित जश्न के दौरान अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय, अनिल कुमार शुक्ला, आलोक कुमार पाण्डेय, विकास शुक्ला, खुशीराम तिवारी, विकास मिश्रा, शिव कुमार पाठक सहित तमाम अधिवक्ता साथी मौजूद रहे। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।
जिला गोंडा
रिपोर्टर वैभव शुक्ला
पद ब्यूरो चीफ
