सहारनपुर
Saharanpur Police की सर्विलांस सेल ने “CEIR PORTAL” के माध्यम से बड़ी कार्रवाई करते हुए 310 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर Abhinandan के निर्देशन में चलाया गया। दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा विकसित CEIR पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए जिले के प्रत्येक थाने में टीम गठित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर Vyom Bindal, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण Mayank Pathak तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम Manoj Kumar Yadav के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
बरामद मोबाइल फोन का कंपनीवार विवरण
Samsung – 67
Oppo – 56
Vivo – 55
Redmi – 32
Realme – 30
OnePlus – 17
Lava – 17
Poco – 12
Motorola – 8
Infinix – 8
Tecno – 3
IQOO – 2
Apple – 1
Xiaomi – 1
Nothing – 1
पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइलों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर अपलोड कर तकनीकी सहायता से ट्रैकिंग की गई, जिसके बाद अलग-अलग थाना टीमों ने मोबाइल बरामद किए
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सहारनपुर police का आभार व्यक्त किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़