फतेहगंज पश्चिमी।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गुरुवार को कस्बे के शाही रोड भिटौरा क्षेत्र में समाजसेवियों ने राहगीरों के लिए ठंडे शरबत वितरण का आयोजन कर मानवता की मिसाल पेश की। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। ऐसे में राह चलते लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
शरबत वितरण शिविर पर दिनभर राहगीरों की भीड़ लगी रही। तेज धूप में सफर कर रहे लोग रुक-रुककर शरबत पीते नजर आए और राहत भरी सांस ली। लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य लोगों को बड़ी राहत देते हैं।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक लगातार चलता रहा। मौके पर डॉ. विवेक गंगवार, नवल किशोर, शिवम गंगवार, मनोज गंगवार, मुदित सिंह, डॉ. दीनदयाल गंगवार, अवधेश पाठक,अमित दिवाकर और आकाश गंगवार (अक्कू) सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली