वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी के चौबेपुर स्टेशन रोड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशान नागरिकों ने बृहस्पतिवार को बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली की हालत पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। पानी की सप्लाई प्रभावित है, पंखे-कूलर बंद पड़े हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसपास के इलाकों में बिजली सामान्य है, लेकिन चौबेपुर स्टेशन रोड अंधेरे में डूबा हुआ है।
मामले पर उगापुर के,( एसडीओ)
श्री,अजीत कुमार ने ,इंडियन टीवी न्यूज नैशनल ,वाराणसी के संवाददाता, प्रवीण मिश्रा,को बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड चल रहे 250 KVA डीटी का लोड कम करने के लिए अतिरिक्त 100 KVA डीटी लगाने की योजना पहले से स्वीकृत थी। लेकिन कुछ स्थानीय विरोध के कारण पोल और डीटी लगाने का कार्य रुक गया था।
अब पुलिस प्रशासन की मदद से 100 KVA डीटी स्थापित कर दिया गया है और लाइन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि आज शाम तक नई डीटी चालू होते ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।