इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी(भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना लखनादौन पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत का जॉन डियर ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद की गई है।
घटना का विवरण:
दिनांक 31.03.2026 को प्रार्थी इमरत लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम बम्होडी थाना लखनादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि उनके भांजे द्वारा हाईवे किनारे बम्होडी में खड़ा किया गया जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP22ZD9587 मय ट्रॉली को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया।रिपोर्ट पर थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 150/2026,धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक के.पी.धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।जांच में 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर मथुरा,उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने की जानकारी मिली।तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान कर पुलिस टीम ने नागपुर एवं तेलंगाना से हिरासत में लिया।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली मथुरा (उ.प्र.) से बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. देवीसिंह उर्फ देवू पिता चरनसिंह ठाकुर (राजपूत)उम्र 35 वर्ष निवासी राधेश्याम कॉलोनी,जयसिंहपुरा थाना गोविंद नगर जिला मथुरा (उ.प्र.)
2. अमित कुमार जाटव पिता बालकिशन जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पिंगरी थाना फरहद जिला मथुरा (उ.प्र.)
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक के.पी.धुर्वे सउनि प्रदीप शर्मा सउनि देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल) आर.अजय बघेल(सायबर सेल)आर.सूरज मेहरा आर. लकेश पटले आर.धनेश्वर यादव आर. दीपेश मेहरा आर.ओमप्रकाश धुर्वे आर.शिवम बघेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।