थाना क्षेत्र के पतनुक़्क़ा से सिंघाचौरी जाने वाली मुख्य सड़क में त्रिमुहानी सरक के पास बुधवार की देर रात एक युवक को मारपीट कर अधमरा स्थिति में खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार की अहले सुबह उसकी बाइक त्रिमुहानी सरक के किनारे लावारिश स्थिति मिली है, जबकि सरक से पच्चास मीटर पूरब खेत में एक युवक अधमरा स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची बोखड़ा थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए बोखड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बुधनगरा गांव के वार्ड 2 निवासी शत्रुध्न साह के 22 वर्षीय पुत्र सतीश साह के रूप में हुई है। मृतक अपने दोस्त की सालगिरह में शामिल होने घर से निकला था।
पुलिस मामले की जांच कर इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
संवादाता