सीतामढ़ी में एक हफ्ते से लगातार हो रहे हत्या और फायरिंग से लोगों को निजात मिला ही नहीं कि आज फिर एक बार सीतामढ़ी गोलियों की तारतरहाट से गूंज उठा। इस बार सीतामढ़ी शहर के इंद्र नगर में निशाना बनी एक लड़की जो कॉलेज जा रही थी तभी किसी ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे लड़की ज़ख्मी हो गई है। घटना स्थल से पुलिस ने मैगजीन बरामद की है। लेकिन गोली चलाने वाला फिर एक बार सीतामढ़ी पुलिस को चकमा दे कर निकल भागा। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस कर रही है। लड़की रीगा थाना क्षेत्र के बताई जा रही है जो सीतामढ़ी कॉलेज किसी काम से गई थी।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर