बरेली के आंवला थाना पुलिस ने एक आरोपी को लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का आरोपी गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि रमेश चंद्र प्रजापति यात्री कर / माल कर अधिकारी परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश जिला बरेली के द्वारा दी तहरीर के आधार पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और बताया बीते रोज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बरेली के निर्देशन में परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद बदायूं बरेली सीमावर्ती क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा था उक्त परिवर्तन दल में एआरटीओ बदायूं हरि ओम, पीटीओ बदायूं अभिनव चौधरी, वीडियो द्वितीय विनय मिश्रा और पीटीओ बरेली रमेश चंद्र प्रजापति शामिल थे। अभियान के दौरान रामनगर आंवला मार्ग पर एक बिना नंबर प्लेट लगा हुआ अत्यधिक ऊंचाई तक रेत से भरा हुआ वाहन संदिग्ध एवं स्पष्ट रूप से ओवरलोड अवस्था में संचालित होता हुआ पाया गया। वाहन को प्रवर्तन दल द्वारा रोकने का संकेत दिया गया परंतु बाहर चालक द्वारा जानबूझकर नहीं रोका गया। इसके उपरांत पीटीओ द्वितीय बरेली विनय मिश्रा द्वारा प्रवर्तन वाहन से पीछा कर पुनः वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। परंतु वाहन चालक द्वारा अत्यंत लापरवाही एवं अपराधिक मनोभाव प्रदर्शित करते हुए जानबूझकर प्रवर्तन दल के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से वाहन में टक्कर मार दी गई। जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक वाहन को लेकर तेजी से फरार होने लगा। परंतु टीम द्वारा पुलिस को फोन किया गया।थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम द्वारा पुलिस की सहायता से वाहन को रोक कर लक्ष्मी नारायण मंदिर से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा पंजीकृत कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश रावत, उप निरीक्षक वेगराम सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल चालक महेश कुमार शामिल है।