राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
दलित, ओबीसी, माइनोरिटी एवं आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित दलित ओबीसी माइनोरिटीज एवं आदिवासी (डोमा) परिसंघ ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन की प्रांतीय बैठक में कटनी जिले के सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णेश उइके को डोमा परिसंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार 23 मई 2026 को भोपाल स्थित एलएन होटल आईएसबीटी में परिसंघ की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदित राज (Ex-IRS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष इंजी. ए.आर. सिंह ने की।
बैठक में सामाजिक न्याय, आरक्षण, संगठन विस्तार एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज में जागरूकता एवं सुधार के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इसी दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी घोषित की गईं।
कटनी जिले से पूर्णेश उइके को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में आर.एन. ठाकुर, जी.पी. कबीरपंथी, बसंत खरे, डॉ. पी.डी. महंत, जे.के. मालवीय, लक्ष्मण सिंह सिलोटे, गौरीशंकर सूर्यवंशी, डॉ. रविकांत उइके, के.सी. अहिरवार, तरुण राजोरिया, आशीष रायपुरिया, तेजेंद्र राउत, डॉ. के.के. बच्चन, महेश कुमार वर्मा (अक्षर), दिनेश पचौरी, ब्रजेश पचौरी, हरिवंश राय एवं रवि कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।