बताते चले कि सीतामढ़ी, रीगा, सुप्पी ढेंग की सड़कों पर सुबह से रात तक बिना नंबरपलेट की 18 चक्का वाली हाइवा फ्राटेदार स्पीड के साथ दौर रही है। आखिर किसके सह पर चलाया जा रहा है यह गाड़ी। अगर इस गाड़ी से किसी का कोई दुर्घटना होता है तो कैसा पता लगाया जाएगा इस गाड़ी को। आखिर प्रशासन के नाक के नीचे कैसे चल रही है बिना नंबर प्लेट की हाइवा। आखिर बिना नंबर प्लेट की इस गाड़ी से क्या लोड अनलोड हो रहा है यह जांच का विषय है। क्या कानून सिर्फ बाईक वालों के लिए है। जो भी हो ऐसे गाड़ियों को प्रशासन के द्वारा तत्काल जब्त करना चाहिए जो बिना नंबर प्लेट की घनी आवादी वाले सड़क पर चल रही है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर