बिहार के सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु इंडो–नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने तथा दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जाली नोटों के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी, शराब, तंबाकू तथा अन्य प्रतिबंधित एवं अवैध वस्तुओं की सीमा पार तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर