पटना
राधास्वामी संगठन के जितने वाहन लाभुक है जिनकी किस्त पिछले मार्च माह से नहीं आने के संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक सूचना पत्र जारी करके संगठन के सभी लाभुकों एवं सभी कर्मचारीयों को जानकारी दी है कि संगठन से किस्त में आई रुकावट की वजह संस्था की वार्षिक ऑडिट। संस्था द्वारा वाहन लाभुकों की बकाया किस्त जून जुलाई एवं अगस्त में दो दो माह करके लाभुकों के बैंक खाते में भेजने का कार्य करेगी। आगे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि संस्था पिछले 17 वर्षों से लगातार बिना किसी भेदभाव के कई कन्याओं की विवाह में आर्थिक सहायता जैसे कई समाजसेवी कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा अपने लाभुकों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी लाभुकों को किसी भी प्रकार की आर्थिक नुकसान का सामान नहीं करना पड़ेगा।
जिला-गिरिडीह
रिपोर्टर – मो आलम शाह