इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा जिले में लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के मुख्य बिंदु:
1.सुरक्षा मानकों की सघन जांच:अभियान के तहत बसों में इमरजेंसी एग्जिट फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र सहित सभी अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की जा रही है।उद्देश्य है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय मौजूद रहें।
2.कमियों पर त्वरित कार्रवाई:जांच के दौरान कई बसों में अग्निशमन यंत्र की अनुपलब्धता फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयों का अभाव एवं अन्य सुरक्षा खामियां पाई गईं।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
3.चालानी कार्रवाई:अभियान के दौरान कुल 41 बसों की जांच में खामियां पाए जाने पर 22,000/- रुपये का सम्मिलित जुर्माना अधिरोपित किया गया।
4.जागरूकता एवं प्रशिक्षण:मौके पर मौजूद बस स्टाफ व चालक-परिचालकों को अग्निशमन यंत्र के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।
यातायात पुलिस सिवनी ने समस्त बस संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपनी बसों में सभी सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से पूर्ण रखें। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी लोक परिवहन बस में सुरक्षा उपकरणों की कमी दिखाई दे तो तत्काल यातायात हेल्पलाइन 75876-33600 या डायल-112पर सूचना दें।