राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी
पत्रकारिता से जुड़े आत्मीय संवाद, संघर्षों की कहानियां और गीत-संगीत की महफिल के बीच यशभारत के संपादक आशीष सोनी का जन्मदिन समारोह यादगार बन गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत के संयोजन में आयोजित गेट-टुगेदर कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा रहे। इस दौरान उपस्थित कलमकारों ने आशीष सोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके पत्रकारिता जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया। चर्चा के दौरान इस बात पर विशेष फोकस रहा कि किस तरह एक पत्रकार कठिन परिस्थितियों, चुनौतियों और निरंतर मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल करते हुए प्रिंट लाइन तक पहुंचता है।
पत्रकारिता के अनुभवों से भरा यह संवाद युवा और नए पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, जिम्मेदारियों और सामाजिक सरोकारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया।
इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र राजपूत, राजेश तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, श्रीमति शिल्पी सोनी,अनंत गुप्ता, आशीष रैकवार, सूरज शिववेदी, संतोष वासनिक, अरविंद जायसवाल, संतोष पटेल, महेंद्र सोनी ,सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।