सहारनपुर
रात्रि में अवैध रुप से चोरी से खनन करने वाले 02 डम्पर व घटना मे प्रयुक्त 01 हुन्डई वेन्यू कार व 02 अभियुक्तगण किये गिरफ्तार दोनो डम्परो मे चोरी कर अवैध रुप से खनिज सामग्री भरी थी* जिनका डम्पर मालिकों पर कोई रोयल्टी या कोई अन्य कागजात नही थे । डम्फरो पर पीछे नम्बर प्लेट नही लगी थी तथा आगे की नम्बर प्लेट अन्दर कर रखी थी । जो दिखाई नही दे रही थी । जिनको अभियुक्तगण चोरी से ले जा रहे थे । जिनकी हुन्डई वेन्यू कार आगे – आगे चलकर रैकी कर रहे थे । तथा पुलिस व अन्य अधिकारियो की सूचना दे रहा थे । उक्त गाडियो को पुलिस व खनन खान अधिकारियो द्वारा रोककर चैक किया गया था । तथा गाडियो को सीज कर थाने लाकर दाखिल किया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0स0 161/2025 धारा 303(2)/317(2)/61(2)/112 बीएनएस व 4/21 खनन अधि0 बनाम सुहैल आदि 14 नफर पंजीकृत किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल कुमार कि पुलिस टीम द्वारा 08 शातिर खनन माफिया 1. सुहेल पुत्र अलीम निवासी ग्राम् अम्बोली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर 2. नदीम पुत्र नूरहसन नि0 ग्राम बराला थाना कैराना जनपद शामली अभियुक्तगण 1.रजत पुत्र राजीव कुमार निवासी गन्देवड थाना बेहट जिला सहारनपुर 2.शहजान पुत्र शादीन निवासी लौधीपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 3.अंशुल पुत्र राजीव निवासी कांशेपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 4.रजनीश पुत्र शम्भू निवासी कालूवाला कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ जिला सहारनपुर 5.अहकाम पुत्र इकराम निवासी ककराला थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर 6.नौशाद पुत्र गुफरान निवासी पाण्डौली थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना मे घटना मे अवैध खनन हेतु रैकी मे प्रयोग किये जाने वाले 05 मोबाइल फोन,02 डम्पर व घटना में प्रयुक्त कार बरामद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की गई गिरफ्तार अभियुक्तगणों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और मेरा ग्रुप अवैध रुप से बिना प्रपत्रो के खनन सामग्री की चोरी करके व कुछ क्रेशर से बिना प्रपत्रो से सस्ता माल खरीदकर लाते है और इसे बाजार में महंगे दाम में बेचकर लाभ कमाते है तथा सरकारी अधिकारियों की रैकी कर उनकी लोकेशन के हिसाब से रास्ते बदल – बदल कर जुडने वालो की अवैध खनन सामग्री से भरी गाडियां पास कराते है तथा मै अपनी इसी वैन्यू गाडी से अधिकारियो की रैकी करता हूँ तथा आज भी मै रैकी कर रहा था की आपने पकड लिया
बरामदगी 05 मोबाइल फोन 02 डम्पर 01 हुन्डई वेन्यू कार (घटना मे प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार अभिलाष चौबे खनन निरीक्षक व0उ0नि0 अतुल कुमार उ0नि0 राकेश कुमार सिंह उ0नि0 शिव कुमार उ0नि0 सुभाषचन्द्र है0का0 निशान्त चौधरी का0 अनुज कुमार का0 नरदेव कुमार सुशान्त कपिल शामिल रहे रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़