मयूरभंज जिले के बारिपदा शहर में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। राज्य के डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने शहर के समग्र विकास और आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए 25 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक लागत वाली 7 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं के तहत रघुनाथपुर में लगभग 6 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से एक विशाल गौशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा झिंझिरी बांध, दुर्गा होटल क्षेत्र, बगीचा साही, बारुणी घाट, स्टेशन बाजार और तकतपुर में भी करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बारिपदा शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी तथा लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा।
कार्यक्रम में कांद्रा सोरेन, कृष्णानंद महांति, सीमा दास सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इन विकास परियोजनाओं को लेकर बारिपदा के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
himansu sekhar praharaj ITN NATIONAL