बहराइच
तारिक अहमद
बहराइच में सोशल मीडिया पर देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से टिप्पणी की गई थी। जिससे इलाके के लोगों में नाराज़गी थी।
रानीपुर थाना क्षेत्र के दर्जिनपुरवा होलपारा ग्राम के रहने वाले 25 वर्षीय सज्जाद अली पुत्र इसहाक द्वारा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट वायरल किया था। पोस्ट के वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया। साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी। रानीपुर थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना स्थानीय पर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 धारा 353(2) 299 बीएनएस व धारा 64 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। वही अभियुक्त जब बाहर निकला तो वह अपने द्वारा की गई गलतियों की माफी मांगते हुए दोबारा गलती नहीं करूंगा कि बात कहता रहा। वही पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई भड़काऊ पोस्ट को डिलीट भी करा दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रकार की अगर कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालता है या बनाता है जिससे किसी भी समुदाय की भावना आहट होती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।