अशोकनगर मध्यप्रदेश
पिता की मौत की खबर सुन बेटी ने पिया कीटनाशक पदार्थ , हुई मौत
मृतिका के पति का आरोप : अस्पताल में उपचार के आभाव में हुई मेरी पत्नी की मौत

एंकर। एक ही दिन में पिता और बेटी की मौत हो जाने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरसअल एक नव विवाहिता ने अपने पिता की मौत की खबर सुन उसने कीटनाशक पदार्थ पी लिया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी में मुताबिक मनोहर लोधी बुधवार की सुबह 10 बजे निर्भय सिंह लोधी को विमारी की हालत में उसे चंदेरी सिविल अस्पताल लेकर आया था।

जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसको चिकित्सकों ने रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान निर्भय सिंह लोधी ने झांसी में एक निजी अस्पताल मे दम तोड दिया। जैसे ही उसकी बेटी कीर्ति लोधी निवासी भरसुला को अपने पिता की मौत की खबर लगी तो पिता की मौत की खबर लगते ही उसकी बेटी ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया जिसे लेकर परिजन गंभीर हालात में चंदेरी के सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां पर उसने उपचार क दौरान दम तोड दिया।
तो बही परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा की अस्पताल में चिकित्सकों ने ठीक से देखा तक नहीं है और उपचार के आभाव में उसकी मौत हो गई है , परिजनों का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ केवल यह कहता रहा की बाहर ले जाओ और कोई उपचार नहीं किया गया जिससे उपचार के आभाव में उसकी मौत हुई है
As
अशोकनगर ब्यूरो चीफ राम यादव की रिपोर्ट