दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)
विकास खंड अंतर्गत के मल्देवा ग्राम पंचायत की प्रधान सीता जायसवाल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के लिए प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। सीता जायसवाल, जो इस समय दुद्धी विकास खण्ड की कोषाध्यक्ष प्रधान संघ की भी सदस्य हैं, ने कहा कि यह कदम पंचायतों के सुचारू संचालन और ग्रामीण विकास के लिए लाभकारी होगा।
जायसवाल ने बताया कि ग्राम प्रधानों के पास गांव की वास्तविक ज़रूरतों, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की जानकारी होती है, इसलिए उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपने से पंचायतों के कामकाज में निरंतरता और प्रभावशीलता बनी रहेगी। उनका कहना था कि सरकार ने प्रधानों पर जो विश्वास दिखाया है, वह ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा।
खासकर ओबीसी आरक्षण को लेकर पंचायत चुनावों में हो रही देरी को देखते हुए, सरकार के इस संतुलित निर्णय से गांवों में संतोष का माहौल है। सीता जायसवाल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।