दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में बारहपान मार्ग आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के बारे में बताया गया कि बोलेरो में लगभग 6-7 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल रामधनी (65) पुत्र स्वर्गीय जगदेव निवासी लांबी बभनी को सिर में गंभीर चोट आई है। रामधनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।वहीं वाहन का ड्राइवर श्यामलाल (35) पुत्र शीतल प्रसाद निवासी लांबी बभनी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी दुद्धी में जारी है।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। परिजनों ने बताया कि ये सब बरहपान से नगवा बारात में शामिल होकर आज सुबह करीब 6 बजे वापस बरहपान जा रहे थे, तभी बघाडू लकड़ी मोड़ के आगे बारहपान रोड बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी।
घटनास्थल पर ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी दुद्धी भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । बोलेरो में अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए गए ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।