कैंथल (पुष्पा रानी )
मोहनलाल बड़ौली को हटाकर डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी दी गई है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले साल 1980 से 1983 तक कमला गुप्ता पहली महिला प्रदेशाध्यक्ष बनीं थी।
अर्चना गुप्ता फिलहाल हरियाणा प्रदेश महामंत्री के रूप में सकिय भूमिका निभा रही हैं।वह पेशे से एक गोल्ड-मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (MBBS, MD) हैं और राजनीति में आने से पहले विश्व हिदू परिषद की ‘इंडियन हेल्थ लाइन’ में सक्रिय थीं।
सोनीपत के मोहनलाल बडौली को हटाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी। जब मोहनलाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वो भी प्रदेश महामंत्री थे। मोहनलाल बडौली को 9 जुलाई 2024 को भारतीय जनता पार्टी (3]P) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर, 6 साल में मिली तरक्की अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। पानीपत में इनका अस्पताल भी है। विश्व हिंदूपरिषद में रहीं। उसके बाद भाजपा महिला मोर्चा में एंट्री हुईं। साल 2020 में इनकी पहली सियासी तरक्की हुई, जब ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं। उनके बाद 2023 में सीधे तरक्की पाकर प्रदेश महामंत्री बनीं। पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं।
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल