मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में 70 दिन पूर्व हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई मोबाइल नकद राशि तथा घटना में उपयोग किए गए सिम कार्ड को बरामद किया है
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे साहरघाट थाना क्षेत्र निवासी राजेश रंजन यादव अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना चिमनी भट्ठा के पास दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर 21 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन एवं अन्य कागजात लूट लिए घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया था
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया तकनीकी अनुसंधान एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
मो. मिस्टर उर्फ सितारे, पिता- मो. फिरोज
मो. दानिश, पिता- मो. फिरदौस
दोनों आरोपी बड़ाटोल, थाना साहरघाट, जिला मधुबनी के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि घटना के बाद लूटी गई मोबाइल को कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद 5 हजार रुपये में बेच दिया गया था
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर मोबाइल खरीदने वाले तीसरे आरोपी मो. तुफैल उर्फ जीबछ, पिता- मो. छोटे, निवासी बड़ाटोल, थाना साहरघाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई मोबाइल बरामद कर ली
पुलिस ने इस मामले में लूटी गई मोबाइल, उपयोग किया गया सिम कार्ड एक अन्य मोबाइल तथा 300 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी चोरी लूट एवं छिनतई के कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है
इस कार्रवाई में साहरघाट थाना की पुलिस टीम एवं तकनीकी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही मधुबनी पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ स्पेशल रिपोर्टर (ऑल इंडिया)