उप संपादक आशीष मिश्रा
हरपालपुर, हरदोई।
जनपद हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। गजेटेड छुट्टी होने के बावजूद अधीक्षक डॉ. आनंद पांडे और महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना पांडे भीषण गर्मी में भी मरीजों के इलाज में जुटे हैं।
CHC अधीक्षक डॉ. आनंद पांडे का कहना है, “हमारा कोई भी मरीज परेशान न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। मैं 24 घंटे मरीजों के लिए तैयार हूं। छुट्टी के दिन भी ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जाती हैं।” उनके साथ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना पांडे भी मरीजों को देख रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से डॉ. आनंद पांडे ने हरपालपुर CHC का कार्यभार संभाला है, तब से अस्पताल की व्यवस्थाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। साफ-सफाई, दवा वितरण और स्टाफ की उपस्थिति में काफी सुधार आया है।
अधीक्षक ने विशेष तौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया है। जच्चा-बच्चा वार्ड में AC, कूलर, पंखे और VIP बेड की सुविधा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को गर्मी में राहत मिल रही है। संस्थागत प्रसव की संख्या भी बढ़ी है।
डॉ. आनंद पांडे ने बताया कि महिलाओं को जांच के लिए 60 किमी दूर जिला अस्पताल न जाना पड़े, इसके लिए CHC में ही अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
इलाज कराने आईं सुमन देवी ने कहा, “पहले यहां डॉक्टर मिलते ही नहीं थे। अब छुट्टी वाले दिन भी डॉक्टर साहब बैठते हैं। वार्ड में कूलर-पंखा चलता है। बहुत राहत है।