नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में आज सुबह ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। सुबह 07:30 बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न हुई।
नमाजियों ने देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। ईदगाह नमाजियों से गुलजार रही, जहां दूर-दराज से आए लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए नमाज अदा की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पिलखना गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसने शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ईद के इस पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम स्नेह देखने को मिला। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान नायक तहसीलदार लवीन कुमार, नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार और राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
संवाददाता अतुल कुमार की रिपोर्ट