सहारनपुर
अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री प्रवेश कुमार शर्मा एवं खनन अधिकारी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा व राजस्व विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बिना खनन सम्बन्धी वैध प्रपत्र के खनन परिवहन करते हुए 01 अदद ट्रेक्टर मय ट्रॉली रेत से भरी हुयी को चौकी क्षेत्र शहाजहाँपुर से नियमानुसार सीज किया गया । इस कार्यवाही का उद्देश्य जनपद सहारनपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियम विरुद्ध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़