छाता
छाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रनवारी गांव के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, सुपाना निवासी कमल और उनका भांजा विष्णु निवासी कोसीकलां अपने एक साथी सुनील के साथ सोमवार को परिक्रमा करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रनवारी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर लहुलूहान हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने तीनों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कमल और विष्णु को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुनील का इलाज जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मुकेश अग्रवाल की रिपोर्ट जिला मथुरा