मांट
बुधवार को मांट कस्बे के प्रमुख व्यवसायी, ‘हाथरस मिष्ठान भंडार’ के स्वामी अरविंद शर्मा ने अनूठी मिसाल पेश की। अरविंद शर्मा द्वारा परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शर्बत और फलों के प्रसाद की व्यवस्था की गई।
तपती दुपहरी में शर्बत की घूंट मिलते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खुले दिल से आयोजकों को दुआएं दीं।इस मौके पर हाथरस मिष्ठान भंडार के स्वामी अरविंद शर्मा ने कहा कि चौरासी कोस की परिक्रमा करने दूर-दूर से श्रद्धालु ब्रज भूमि में आते हैं। इस भीषण गर्मी में उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य और धर्म है। उन्होंने आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस दौरान परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्हें अरविंद शर्मा जी व कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध कर शर्बत और फल वितरित किए। इस पुनीत कार्य की क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की है।
मुकेश अग्रवाल की रिपोर्ट जिला मथुरा